फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   December was the coldest month in recent years

Gorakhpur News: हाल के वर्षों में इस बार सबसे ठंडा रहा दिसंबर का महीना

Sat, 03 Jan 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
December was the coldest month in recent years
गोरखपुर। इस बार दिसंबर की सर्दी ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप इस बार दिसंबर में खूब सर्दी पड़ी। स्थिति यह रही कि ज्यादातर समय तापमान सामान्य से कम रहा। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार औसत तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार दिसंबर में औसत तापमान अधिकतम 20.9 और न्यूनतम 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले कई वर्षों की तुलना में कम रहा। दिसंबर महीने में औसत तापमान अधिकतम 23.8 और न्यूनतम 10.3 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस बार दिसंबर में 19 दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। कुल 29 दिन अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। पूरे दिसंबर महीने में सिर्फ 14 और 15 को ही अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा था।
विज्ञापन




---

ऐसा रहता है दिसंबर महीने में तापमान का ट्रेंड

27 नवंबर से एक दिसंबर के बीच तापमान अधिकतम 27.4 व न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्सियस रहता है। इसी तरह दो से छह दिसंबर के बीच अधिकतम 26.4 व न्यूनतम 11.5, सात से 11 दिसंबर के बीच अधिकतम 25.4 व न्यूनतम 11.6, 12 से 16 दिसंबर के बीच अधिकतम 24.2 व न्यूनतम 10.7, 17 से 21 दिसंबर के बीच अधिकतम 23 व न्यूनतम 9.7 डिग्री सेल्सियस रहता है। 22 से 26 दिसंबर के बीच अधिकतम 22.2 व न्यूनतम 9.5 और 27 से 31 के बीच अधिकतम 20.6 और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

किस वर्ष कितना रहा तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम

2025 20.9 9.7

2024 24.7 9.1

2023 24.3 10.1

2022 24.2 10.6

2021 23.6 11.9

2020 22.4 10.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed