{"_id":"62d52ecfa04f075d974e5da7","slug":"death-of-married-woman-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
Mon, 18 Jul 2022 03:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Jul 2022 03:32 PM IST
सार
विवाहिता की मौत के बाद पुलिस ने पति, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन लोगों पर दहेज का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मृतक महिला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके में एक विवाहिता की मौत सोमवार की सुबह कस्बे के एक निजी अस्पताल में हो गई। मृतका के पिता ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस को दिए तहरीर में मृतका के पिता सत्यनारायण प्रजापति ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी सरिता की शादी 9 जून 2021 को बड़हड़गंज क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी अंगद के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देते हुए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
14 जुलाई की सुबह आठ बजे सूचना मिली कि सरिता कमरे के कुंडी से लटक गई। हम लोग पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर थी। उसे तत्काल कस्बे के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन