{"_id":"5f895d438ebc3eefb87df29d","slug":"death-of-drug-dealer-by-uncontrolled-truck-hit-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दवा व्यवसायी की मौत, रेलवे क्रासिंग के पास हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दवा व्यवसायी की मौत, रेलवे क्रासिंग के पास हुई घटना
Fri, 16 Oct 2020 02:19 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Oct 2020 02:19 PM IST
सार
- गांधीनगर स्थित दुकान पर जाते समय हुआ हादसा
- पुरानी बस्ती के शुगर मील रेलवे क्रासिंग के पास की घटना
विज्ञापन
मृतक मधुर भाटिया उर्फ राम बाबू भाटिया। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक सड़क हादसे में दवा व्यापारी की मौत हो गई। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग की है। यहां शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर 38 वर्षीय दवा व्यवसायी मधुर भाटिया उर्फ राम बाबू भाटिया पुत्र नरेंद्र भाटिया की मौत हो गई।
विज्ञापन
गांधीनगर के एसबीआई मुख्य शाखा के सामने स्थित अपने प्रतिष्ठान पर बाइक से जाते समय जैसे ही वह शुगर मील की ओर से आकर रेलवे क्रासिंग की तरफ मुड़े, ट्रक ने चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टायर के नीचे सिर आ जाने से भाटिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पाकर बड़ी संख्या में व्यापारी और आसपास के लोग पहुंच गए। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय स्टेशन से कोई ट्रेन गुजरने वाली थी। इसलिए घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूर स्थित रेलवे क्रासिंग का बैरियर धीरे-धीरे गिर रहा था।
विज्ञापन
ट्रक चालक बैरियर गिरने से पहले लाइन पार करने की हड़बड़ी में खतरनाक तरीके से ट्रक दौड़ा दिया, जिससे बाइक सवार राम बाबू भाटिया चपेट में आ गए। मौके पर पहुंचे एसआई राम वशिष्ठ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।