फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Death occurred in a road accident near Dohrighat on the Varanasi-Gorakhpur four-lane.

Gorakhpur News: राजघाट पर एक साथ जलीं तीन चिताएं, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Mon, 27 Apr 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Death occurred in a road accident near Dohrighat on the Varanasi-Gorakhpur four-lane.
गोरखपुर। राप्ती नदी किनारे राजघाट पर रविवार को एक ही परिवार के पिता, माता और बेटे की चिताएं एक साथ जलीं। परिजनों और आसपास के लोगों की आंखें नम रहीं। तीनों को विनय श्रीवास्तव के भाई के बेटे आनंद श्रीवास्तव उर्फ प्रियांशु ने मुखाग्नि दी। खोराबार क्षेत्र के अशोकनगर कॉलोनी निवासी शिक्षक विनय श्रीवास्तव, उनकी पत्नी अर्चना और बेटे कृतार्थ की बीते शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, विनय श्रीवास्तव अपनी बेटी की शादी के बाद रांची से परिवार के साथ गोरखपुर लौट रहे थे। इस दौरान बिहार में उनकी गाड़ी दुर्घटना के बाद पुलिस ने रोक ली थी, जिसके चलते उन्हें दूसरा वाहन किराये पर लेना पड़ा। इसी दौरान वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर दोहरीघाट (मऊ) के पास हुए भीषण सड़क हादसे में विनय, उनकी पत्नी और बेटे समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें दोनों वाहन चालक भी शामिल थे। हादसे की खबर जैसे ही खोराबार स्थित उनके घर पहुंची, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। कुछ दिन पहले तक जहां घर में मांगलिक कार्यक्रम और शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब सन्नाटा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed