फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   death in accident, dead body brought to police station

हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत, शव लेकर परिजन पहुंचे थाने

Sat, 04 Jun 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
death in accident, dead body brought to police station
हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत, शव लेकर परिजन पहुंचे थाने
विज्ञापन

खुखुंदू। मगहरा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार शाम सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई है। परिजन और गांव वाले शुक्रवार सुबह एंबुलेंस से शव लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही। उधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बंजरिया गांव निवासी राहुल प्रसाद (22) बृहस्पतिवार की शाम को बाइक से पड़ोस के युवक जयश्री के साथ मगहरा चौराहे पर सरसों का तेल निकलवाने गया था। मशीन पर सरसों रखकर दोनों वहां से पेट्रोल भरवाने मगहरा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर चले गए। बताया जा रहा है कि लौटते समय मुसैला-मईल मार्ग पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। राहुल के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उसे जिला अस्पताल, फिर गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान राहुल ने रात दो बजे के करीब दम तोड़ दिया। घटना के बाद माता शकुंतला देवी, भाई लाल साहब, बहन अर्चना बेसुध पड़ी हैं। पिता रामप्रीत तो थाने में ही फफक कर रो रहे थे। शव के साथ थाने पहुंचे गांव वाले राहुल के सरल स्वभाव की चर्चा कर भावुक हो जा रहे थे। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि युवक की मौत होने के बाद परिजन अस्पताल से शव लेकर थाने पहुंचे थे। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

होनहार छात्र के रूप में थी राहुल की पहचान
खुखुंदू। राहुल पढ़ने में होनहार था। मोहल्ले और स्कूल में उसकी पहचान होनहार छात्र के रूप में थी। उसकी व्यवहार कुशलता की चर्चा करते उसके दोस्त थक नहीं रहे थे। घटना से सभी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामप्रीत की चार संतानों में राहुल सबसे छोटा पुत्र था। पढ़ने के साथ-साथ वह सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। मौत के बाद उसके दोस्त रवि, शिवा, सुधाकर और जयश्री बहुत दु:खी हैं। वह राहुल के साथ बिताए पलों को याद कर भावुक हो जा रहे थे।

उधर, थाने पर शव पहुंचने के बाद गांव से पहुंचे प्रमोद, रामप्रीत, सोनू, नितेश टिंकू, विशाल, दीप नारायण, सुग्रीव, रमेश पासवान सहित अन्य लोगों ने राहुल के पिता को रोते-बिलखते देख उन्हें सांत्वना दी और उनका ढांढस बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed