फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deadly attack on head of a youth with a brick three arrested

Gorakhpur News: युवक के सिर पर ईंट से जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार

Thu, 17 Aug 2023 12:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Aug 2023 12:29 PM IST
सार

समस्तपुर मुड़िया के पास सड़क किनारे अचेत हाल में सुरेश फेंका मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट होने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। पुलिस ने जांच के आधार पर सुरेश के साले के साले धर्मराज साहनी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन
Deadly attack on head of a youth with a brick three arrested
युवक पर हमला करने के आरोप में पकड़े गए तीनों युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में पिपराइच थाना क्षेत्र के बड़हरा निवासी सुरेश साहनी (30) के सिर पर ईंट से हमला कर दिया गया। मंगलवार को समस्तपुर मुड़िया के पास सड़क किनारे अचेत हाल में सुरेश फेंका मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट होने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। पुलिस ने जांच के आधार पर सुरेश के साले के साले धर्मराज साहनी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोप है कि धर्मराज के घर पर आने पर सुरेश आपत्ति करता था। इसका विरोध करने पर पंचायत बुलाई गई थी और फिर हमला किया गया। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुरेश साहनी मजदूरी कर जीविकापार्जन करता है। पत्नी से उसके रिश्ते ठीक नहीं थे। इस वजह से वह अलग रहता था। मंगलवार की सुबह गांव से करीब 15 किमी दूर सड़क के किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों नें इसकी सूचना मुड़िला के ग्राम प्रधान बृजेश सिंह को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: चिट फंड कंपनियां: ऑनलाइन जमा कराएं आवेदन, नहीं लगाना होगा तहसील का चक्कर
 

बृजेश सिंह ने देखा तो सिर पर गंभीर चोट था। उसकी सांसें चल रही थीं। पुलिस के सहयोग से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्रधान संघ के पोर्टल से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने पति-पत्नी के विवाद मानकर जांच कर रही थी कि फिर पिता ने रिश्तेदार पर शक जाहिर किया।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की तो पता चला कि सुरेश की पत्नी का भाई के साले से दोस्ती हो गई थी। इस बात का सुरेश विरोध करता था, जिसे लेकर सोमवार को गुलरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली निवासी धर्मराज साहनी, सुरेश साहनी को उसके घर से आपसी समझौते का हवाला देकर अपने साथ बुलाकर ले गया। बीच में सभी ने शराब पी।

इसे भी पढ़ें: फिर हिला चौरीचौरा: उतरने से पहले चला दिया ऑटो, बच्ची की कुचलकर मौत

इसके बाद देर रात मुड़िला तक ले गया। उसके दो रिश्तेदार गुलहरिया थाना क्षेत्र के हरि सेवकपुर निवासी अमर व खटोलवा डेढ़ई सिद्धार्थ नगर निवासी मो. उस्मान ने मिलकर सुरेश के सिर पर ईंट से प्राण घातक प्रहार किए। मरा हुआ समझ कर चले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी धर्मराज, अमर और मोहम्मद उस्मान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed