फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of youth found in hotel in front of Gorakhpur railway station

गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सामने होटल में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 14 Sep 2020 07:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Sep 2020 07:31 PM IST
सार

  • जहर से मौत की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • निजी कंपनी का था कर्मचारी, बिहार का रहने वाला

 

विज्ञापन
Dead body of youth found in hotel in front of Gorakhpur railway station
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां निजी कंपनी में काम करने वाले अभिषेक पांडेय (38) का शव शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के सामने स्थित स्टैंडर्ड होटल में मिला।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और छानबीन की। जांच में प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने से मौत का लग रहा है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अभिषेक पांडेय पुत्र रमेश चंद्र पांडेय, निवासी महुई, पश्चिमी चंपारण, बिहार भिलाई की एक निजी कंपनी में काम करते थे। लॉकडाउन में वह घर चले गए थे। कंपनी से वापस बुलाए जाने पर वह रविवार की दोपहर गोरखपुर पहुंचे और रेलवे स्टेशन के सामने स्थित स्टैंडर्ड होटल में कमरा लेकर ठहर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर कमरा खाली करने का समय हुआ तो होटल का कर्मचारी उनके कमरे पर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर अन्य कर्मचारी पहुंच गए। धक्का देने से दरवाजा खुल गया। अंदर बिस्तर पर अभिषेक का शव पड़ा था।

बेड के आसपास उनके मुंह से निकला गंदा पानी फैला था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मोबाइल और आधार कार्ड से अभिषेक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई।


युवक के पास से लैपटॉप, मोबाइल, बैग और उसमें रखे कागजात एवं जेब से 510 रुपये नकदी बरामद हुई। पुलिस को कमरे में सैनिटाइजर की दो खाली बोतलें बरामद हुईं हैं। पुलिस को शक है कि अभिषेक की मौत सैनिटाइजर पीने से ही हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed