{"_id":"615aefd58ebc3e59df16608b","slug":"dead-body-of-youth-found-drowned-in-khanua-river-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: खनुआ नदी में डूबे युवक का मिला शव, रात में मछली पकड़ने गया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: खनुआ नदी में डूबे युवक का मिला शव, रात में मछली पकड़ने गया था युवक
Mon, 04 Oct 2021 05:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 Oct 2021 05:43 PM IST
सार
जोगिंदर रात में मछली पकड़ने नदी में गया था। कुड़वा उर्फ दिलीपनगर का युवक निवासी था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के कसया थानाक्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के एक युवक का शव सोमवार को खनुआ नदी में मिला। वह रविवार की रात नदी में मछली पकड़ते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इस गांव के लालसा कश्यप का 39 वर्षीय बेटा जोगिंदर कश्यप गांव के बगल से गुजरने वाली खनुआ नदी में रविवार की रात तकरीबन नौ बजे मछली पकड़ने गया था। नदी में मछली पकड़ते समय गहरे पानी में चला गया, जिससे डूब गया।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और जोगिंदर की तलाश में नदी के किनारे पहुंचे। वहां जोगिंदर का चप्पल और कपड़ा पड़ा था। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों को लेकर पहुंची और खोजबीन की तो जोगिंदर का शव नदी में कुछ दूरी पर नदी में मिला।
विज्ञापन
कसया थाने के एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि युवक नदी में मछली पकड़ने गया था। पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया, जिससे डूब गया। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों को भेजकर शव को बाहर निकलवाया गया।