{"_id":"610f641c8ebc3e7757001afd","slug":"dead-body-of-young-man-found-on-road-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 08 Aug 2021 10:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:27 AM IST
सार
हरनही-पयासी मार्ग सड़क किनारे गड्ढा में मिला शव। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र के हरनही-पयासी मार्ग पर बरसीपार महादेव टोला के सड़क किनारे गड्ढे में एक युवक का शव खून से लथपथ मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस हत्या व सड़क दुर्घटना के बीच उलझी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के हरनही-पयासी मार्ग पर बरसीपार महादेव टोला के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव ग्रामीणों ने रविवार की सुबह देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उसका जेब चेक किया तो उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मईल थाना क्षेत्र के कुडौली गांव निवासी सोनू राजभर (22) पुत्र चानुल राजभर के रूप में हुई। आधार कार्ड के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने उनके परिवार के लोगों को सूचना पहुंचा दी।
उधर, मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का आरोप है कि युवक का किसी ने हत्या करके शव फेंक दिया है।
इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि वहां के लोगों के मुताबिक बाइक सवार युवक एक पेड़ में बाइक भिड़ा दी है। जिससे उसकी मौत हुई है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।