{"_id":"6120924430601d16cf48d383","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-suspicious-condition-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बाजार गए युवक का संदिग्ध हाल में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बाजार गए युवक का संदिग्ध हाल में मिला शव, हत्या की आशंका
Sat, 21 Aug 2021 11:12 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:12 AM IST
सार
करीब एक सप्ताह पहले दिल्ली से लौटा था सुनील। पुलिस सड़क दुर्घटना तो ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र के ग्राम हेमधापुर निवासी राम रेखा चौहान का 25 वर्षीय बेटा सुनील चौहान शुक्रवार शाम बेला बाजार से सामान लाने गया था। काफी देर तक उसके घर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच देर रात में संदिग्ध हाल में पिपराइच सोनबरसा मार्ग स्थित क्षत्रिय बाबा स्थान के निकट स्कूल के सामने उसका शव मिला। वहीं पुलिस सड़क दुर्घटना तो ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे है।
जानकारी अनुसार, सुनील परिवार सहित दिल्ली में रहता है। वहां वह कबाड़ का काम करता है। करीब एक सप्ताह पहले सुनील अपनी दूसरी पत्नी के साथ घर आया। घर पर केवल उसकी मां मरची देवी रहती है। शाम को बाजार करने बेला गया। देर शाम तक जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों नें छानबीन शुरू कर दी। देर रात उसका शव गांव जाने वाले पूराने रास्ते के निकट मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं।
ग्रामीणों नें बताया करीब तीन माह पहले सुनील ने कुशीनगर जिले के लंगड़ी देबड़ार पिपरा में दूसरी शादी की थी। गांव में चर्चा है सुनील इसके पहले दिल्ली में ही प्रेम विवाह कर लिया था। जिससे एक बेटा पैदा हुआ। सुनील के बड़े भाई ने गोद ले लिया और पहली पत्नी से रिश्ता टूट गया है।
विज्ञापन
सूचना पर एसपी नार्थ,सीओ थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और पूछताक कर जानकारी प्राप्त किया। प्रथम दृष्टया पुलिस सड़क दुर्घटना मान रही है। वहीं ग्रामीण शव को सड़क से दूर सुनसान जगह पर मिलने के कारण हत्या की आशंका जता रहे है।