फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of young man found hanging in tree on banks of river Kuano in Basti

बस्ती: कुआनो नदी के किनारे पेड़ में लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Tue, 02 Nov 2021 03:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Nov 2021 03:09 PM IST
सार

मंदिर के पुजारी की नजर शव पर पड़ते ही वह सन्न रह गए। सूचना पाकर कोतवाल शिवाकांत मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को नीचे उतरवाया गया।

विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in tree on banks of river Kuano in Basti
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित कुआनों नदी के अमहट पुल पर स्थित शिव मंदिर के पास पीपल के पेड़ में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। मंदिर के पुजारी की नजर शव पर पड़ते ही वह सन्न रह गए। सूचना पाकर कोतवाल शिवाकांत मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को नीचे उतरवाया गया।
विज्ञापन


पुलिस का अनुमान है कि इस व्यक्ति ने कपड़े सहित नहाने के बाद कपड़ा निकाल कर बनियान और अंडरवियर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 28 साल की आंकी जा रही है। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त अभी तक नहीं की जा सकी है। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। पुलिस के मुताबिक मृतक ने काले रंग का शर्ट व हाफ बरमुंडा पहना था। मंदिर परिसर में कपड़ा उतारकर अमहट घाट पर स्थित शिव मंदिर के सामने पीपल के पेड़ के डाल से गले में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed