{"_id":"61729e0fe762022ae015592d","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-tree-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: ससुराल में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: ससुराल में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, गांव में मचा हड़कंप
Fri, 22 Oct 2021 04:50 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Oct 2021 04:50 PM IST
सार
मृतक की बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला बरगदवां में शुक्रवार दोपहर अपने ससुराल आये एक 38 वर्षीय युवक का घर के बगल एक सागौन के बगीचे में फंदे से लटकता हुआ शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत मैनहवा टोला बनकसिहा थाना कोल्हुई निवासी निवासी लालजीत बृहस्पतिवार को शाम अपने ससुराल ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला बरगदवा थाना पुरंदरपुर में आया हुआ था। बताया जाता है कि युवक सुबह से ही लापता था, काफी देर तक युवक नहीं आया तो परिजन उसकी तलाश करने लगे।
विज्ञापन
खोजते हुए उसकी पत्नी संगीता घर के बगल सागौन के बागीचे की तरफ गई तो एक पेड़ से उसका पति लटका हुआ था। पत्नी यह घटना देखकर चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर मौके पर दर्जनों ग्रामीण इकठ्ठा हो गए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।