फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of young man found hanging in deoria

Deoria News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, एक दिन पहले कमाकर लौटा था घर

Wed, 30 Aug 2023 03:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Aug 2023 03:42 PM IST
सार

सीओ जिलाजीत ने कहा कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस घटना के कारण को लेकर परिजनों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in deoria
रोते बिलखते परिजन। इनसेट में मृतक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया तिघरा गांव में बुधवार की सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मां के शोर मचाने पर गांव वालों ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला। युवक एक दिन पहले ही गुजरात से कमा कर घर लौटा था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ गोरखपुर में रहकर एक प्राइवेट स्कूल में अनुचर का कार्य करती है और बच्चों को स्कूल में पढ़ाती है। घटना के पीछे गृह कलह बताया जा रहा है। घटना स्थल का फोरेंसिक टीम ने जांच किया।

विज्ञापन


तिघरा खैरवा गांव के रहने सूरज पासवान (35) गुजरात रहकर एक कंपनी में मजदूरी करता था। उसकी पत्नी रंभा देवी परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण गोरखपुर में एक प्राइवेट स्कूल में अनुचर का कार्य करती है और साथ में एक बेटा और दो बेटियों को पढ़ाती है।
विज्ञापन


घरवालों के अनुसार, सूरज गुजरात से मंगलवार को कमा कर लौटा था। घर पर मां दुर्गावती देवी अकेले रहती है। बुधवार की सुबह सो कर उठने के बाद वह नित्य क्रिया कर कमरे में चला गया, मां दुर्गावती नाश्ता बनाकर बुलाने लगी। दरवाजा अंदर से बंद देख खिड़की के रास्ते देखा तो होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: रेडीमेड की दुकान में लगी आग, 30 लाख का कपड़ा जलकर राख

सूरज साड़ी के फंदे से छत में पंखे से लटक रहा था। मां के शोर मचाने पर मोहल्ले वाले जुट गए। उन्होंने दरवाजा तोड़ कर उसे नीचे उतारा, तो मौत हो चुकी थी। युवक की मौत पर पत्नी, बच्चे और मां का रो-रोकर बुरा हाल था।

सीओ जिलाजीत ने कहा कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस घटना के कारण को लेकर परिजनों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed