फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body of young man found after murder in gorakhpur

गोरखपुर: दावत खाने गए युवक की हत्या कर फेंका गया शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 12 Jul 2021 02:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Jul 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
dead body of young man found after murder in gorakhpur
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के भटहट रोड पर स्थित आलमीन स्कूल से सटे पुलिया के पास सोमवार को एक व्यक्ति का हत्या कर फेंका गया शव मिला। घटना की सूचना पर पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खून से लथपथ शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के आखं और सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आस- पास लगे सीसीटीवी फूटेज के माध्यम से सुराग खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिपराइच थाना क्षेत्र के समदारखुर्द निवासी बृजेश विश्वकर्मा (40) पुत्र नंदलाल विश्वकर्मा भटहट में आटो स्पेयर्स की दुकान चलाता था। उसके बड़े भाई उमेश विश्वकर्मा के मुताबिक बृजेश के नंबर पर रविवार की शाम करीब सात बजे दावत में शामिल होने के लिए फोन आया था।
विज्ञापन


मृतक बृजेश बड़े भाई उमेश से गुलरिहा थाना क्षेत्र के करमहा बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति के घर जाने की बात कहकर घर से निकला। घर लौटने में देरी होने की बात बताई। परिवार के लोग निश्चिंत हो गए। वहीं सुबह पोखरभिण्डा गांव के सामने बृजेश का शव देखकर राहगीरों तथा आसपास के लोगों का भीड़ जुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों बाद बृजेश के परिजन सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देख कर घटना की जानकारी हुई तो घटनास्थल पर पहुंचे और शव की सिनाख्त की। सूचना पर फोरेंसिक टीम, क्षेत्राधिकारी जगत कन्नौजिया इंस्पेक्टर सुर्यभान सिंह पहुंचे और पूछताछ की। स्व. नन्दलाल विश्वकर्मा के तीन लड़के उमेश विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा तथा तीसरे नंबर के मृतक बृजेश विश्वकर्मा तीन भाइयों में सबसे छोटा है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed