{"_id":"6426b18013c2967fca0fe043","slug":"dead-body-of-woman-found-hanging-in-gorakhpur-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, खुदकुशी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, खुदकुशी की आशंका
Fri, 31 Mar 2023 03:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 31 Mar 2023 03:40 PM IST
सार
गीडा इलाके के पेवनपुर, नौसड़ निवासी रंजना की शादी 2018 में सिंघड़िया के विश्वास निषाद से हुई थी। दो बच्ची विनीता (4) व अनीता (2) हैं। पति-पत्नी में अक्सर शराब पीने पर विवाद भी हुआ करता था। बृहस्पतिवार को भी विवाद हुआ और पति घर से निकल गया। शाम में रंजना का सगा भाई परम साहनी घर पहुंचा तो उसने बहन को पंखे से साड़ी के सहारे लटका देखा।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले में कैंट इलाके के सिंघड़िया में बृहस्पतिवार को रंजना (25) का शव फंदे से लटका मिला। उसके ही घर रहकर ठेला लगाने वाले भाई परम साहनी ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है, लेकिन मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि शराब को लेकर रंजना का पति विश्वास निषाद से विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने चाचा-भतीजा को कुचला, शव देख कांप गई लोगों की रूह
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गीडा इलाके के पेवनपुर, नौसड़ निवासी रंजना की शादी 2018 में सिंघड़िया के विश्वास निषाद से हुई थी। दो बच्ची विनीता (4) व अनीता (2) हैं। पति-पत्नी में अक्सर शराब पीने पर विवाद भी हुआ करता था। बृहस्पतिवार को भी विवाद हुआ और पति घर से निकल गया।
शाम में रंजना का सगा भाई परम साहनी घर पहुंचा तो उसने बहन को पंखे से साड़ी के सहारे लटका देखा। नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की तैयारी में था, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, सीओ कैंट फॉरेंसिक टीम और खोजी कुत्ते के मौके पर पहुंच गए।
एसपी सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।