{"_id":"60ab52128ebc3e4b3a56dfc3","slug":"dead-body-of-unknown-man-found-in-farm-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: खेत मे मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: खेत मे मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
Mon, 24 May 2021 12:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 May 2021 12:43 PM IST
सार
ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की छानबीन। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया के नौका टोला के समीप एक खेत में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन में शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दिन में लगभग 10 बजे खेत की ओर गए किसी ग्रामीण ने नौरंगिया के नौकाटोला में चितहा रजवाहा के किनारे गन्ने के खेत में शव पड़ा देखा तो शोर मचाने लगा।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान संतोष तिवारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश राय मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए है।
विज्ञापन
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के सीने पर किसी धारदार हथियार से प्रहार किया हुआ प्रतीत हो रहा था। चेहरे पर तेजाब फेंक कर जलाने का प्रयास किया गया था। शरीर पर भी कई जगह फफोले पड़े थे। थानाध्यक्ष मिथिलेश राय ने बताया कि शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।