फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of teenager found drowned during immersion, case of murder

Gorakhpur News: विसर्जन के दौरान डूबे किशोर का शव मिला, हत्या का केस

Fri, 17 Nov 2023 10:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 Nov 2023 10:43 AM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Dead body of teenager found drowned during immersion, case of murder
पीपीगंज में डूबकर मरे गोलू। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में मकनहा के रवेलिया के पास रोहिणी नदी में डूबे किशोर गोलू का शव बृहस्पतिवार की सुबह 8:30 बजे नदी में उतराया मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पोस्टमार्टम में किशोर के डूबकर मरने की पुष्टि हुई है। उसके नाक पर भी चोट आई है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज थाना क्षेत्र के मकनहा के पास रविवार को सरहरी क्षेत्र से लोग लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के लिए आए थे। इसी दौरान मूर्ति से वस्त्र और शस्त्र लेने के लिए नदी में गोलू निषाद (12) उतर गया। आरोप था कि पुल से कुछ लोगों ने ईंट मारा और चोट लगने की वजह से वह डूब गया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: शादी तय होने से नाराज था प्रेमी, युवती पर फेंका एसिड; मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर परिजनों ने दो दिन तक धरना-प्रदर्शन किया था, इसके बाद पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। उधर, पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: अमरमणि दो दिसंबर को पेश नहीं हुआ तो कुर्क होगी संपत्ति, बस्ती अपहरण केस में कोर्ट का रुख सख्त

मददगार बेटा मरा हैं, मिले सरकारी मदद

मृत गोलू के पिता राधे निषाद की दो साल से मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसकी मां रेनू पीपीगंज कस्बे में एक परिवार के घर चौका बर्तन करके जीवन यापन करती हैं। गोलू सबसे बड़ा बेटा था और अपनी मां के कामों में मदद भी करता था। उसकी दो छोटी बहने व एक भाई है। परिवार का भरण-पोषण में मां के मददगार बेटे की मौत से परिवार वाले सदमे में हैं। मां ने शासन से आर्थिक मदद की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में पानी के छिड़काव से थमा गुबार, शहर की हवा में हुआ सुधार

मां का कहना है कि बेटा बिना कारण ही काल के गाल में समा गया। अगर ऊपर से लोग पत्थर न मारे होते तो उसकी जान नहीं जाती। पत्थर की वजह से ही वह डूबा और उसकी जान चली गई है। बीमार पति का इलाज कराने के साथ ही बच्चों को पालने की जिम्मेदारी अब उसके ही कंधे पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed