{"_id":"6585ea00b0c99f863d08d5d9","slug":"dead-body-of-shopkeeper-found-hanging-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-408121-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुकानदार का फंदे से लटका शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुकानदार का फंदे से लटका शव मिला
विज्ञापन
खुदकुशी की आशंका, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
उरुवा बाजार। कस्बा में आदर्श पुस्तक भंडार नाम से दुकान चलाने वाले अरविंद सिंह उर्फ गुड्डू (50) का शुक्रवार सुबह दुकान में ही फंदे से लटका शव मिला। आशंका है कि उन्होंने खुदकुशी की है, लेकिन इसकी वजह क्या है, ये घरवाले भी नहीं बता पा रहे हैं। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज थाना क्षेत्र के महुई निवासी अरविंद सिंह शुक्रवार को घर से भोजन करके दुकान पर आ गए। थोड़ी देर बाद पत्नी ने उनको कई बार कॉल किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। बाद में अपने परिचित को दुकान पर भेजा, जहां वह अंदर के कमरे के छत की कुंडी से लटके हुए मिले। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। अरविंद का एक लड़का है, जो बेंगलूरू में काम करता है।