फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of missing youth found in Pokhre 15 days ago Sant Kabir nagar

संतकबीरनगर: 15 दिन पूर्व लापता युवक का पोखरे में मिला शव, मां ने दर्ज कराया था गुमशुदगी

Mon, 31 Jan 2022 04:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 Jan 2022 04:25 PM IST
सार

16 जनवरी को युवक लापता हुआ था, 22 जनवरी को गुमशुदगी मां ने दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Dead body of missing youth found in Pokhre 15 days ago Sant Kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में 15 दिन पूर्व महुली क्षेत्र के बेल्डुहा के लापता हुए युवक का शव सोमवार को सीवान में स्थित पोखेर में मिला। युवक की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। जबकि पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

विज्ञापन


क्षेत्र के झकहीचक बेल्डुहा गांव निवासी  25 वर्षीय रामचंद्र पुत्र रामजस 16 जनवरी को घर से कहीं निकला और लापता हो गया। परिजनों ने बेटे की काफी तलाश किया,लेकिन कोई पता नहीं चला। पीड़ित मां सोनमती देवी ने 22 जनवरी को ही महुली थाने में बेटे के लापता होने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन


सोमवार को गांव के कुछ लोग पश्विम दिशा में स्थित पोखरे की ओर नित्य क्रिया के लिए गए थे। उसी दौरान पोखरे में युवक का शव देखकर शोर मचाए। शोर सुनकर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान लापता रामचंद्र के रुप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक शव का कुछ हिस्सा सड़ चुका है। युवक के लापता होने और नौ दिन बाद पोखरे में लाश मिलने को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे है। एसओ केडी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed