{"_id":"61f7c02d0428204af86d2dd6","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-pokhre-15-days-ago-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: 15 दिन पूर्व लापता युवक का पोखरे में मिला शव, मां ने दर्ज कराया था गुमशुदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: 15 दिन पूर्व लापता युवक का पोखरे में मिला शव, मां ने दर्ज कराया था गुमशुदगी
Mon, 31 Jan 2022 04:25 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 Jan 2022 04:25 PM IST
सार
16 जनवरी को युवक लापता हुआ था, 22 जनवरी को गुमशुदगी मां ने दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में 15 दिन पूर्व महुली क्षेत्र के बेल्डुहा के लापता हुए युवक का शव सोमवार को सीवान में स्थित पोखेर में मिला। युवक की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। जबकि पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के झकहीचक बेल्डुहा गांव निवासी 25 वर्षीय रामचंद्र पुत्र रामजस 16 जनवरी को घर से कहीं निकला और लापता हो गया। परिजनों ने बेटे की काफी तलाश किया,लेकिन कोई पता नहीं चला। पीड़ित मां सोनमती देवी ने 22 जनवरी को ही महुली थाने में बेटे के लापता होने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन
सोमवार को गांव के कुछ लोग पश्विम दिशा में स्थित पोखरे की ओर नित्य क्रिया के लिए गए थे। उसी दौरान पोखरे में युवक का शव देखकर शोर मचाए। शोर सुनकर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान लापता रामचंद्र के रुप में हुई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक शव का कुछ हिस्सा सड़ चुका है। युवक के लापता होने और नौ दिन बाद पोखरे में लाश मिलने को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे है। एसओ केडी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।