{"_id":"631ae2f1799e0e294d26730b","slug":"dead-body-of-missing-teenager-found-in-drain-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: घर से लापता किशोर का नाले में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: घर से लापता किशोर का नाले में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप
Fri, 09 Sep 2022 12:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:23 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक सहजनवां मानवेंद्र पाठक ने बताया कि प्रथमदृष्टया किशोर की मौत नाले में डूबने से लग रही है। पोस्टमार्टम से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के बिड़ार गांव में कृष्णा उर्फ छोटू (16) का शव बृहस्पतिवार सुबह चोरमा नाले में मिला। वह बुधवार शाम से ही लापता था। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बिड़ार निवासी शिवमंगल निषाद का बेटा कृष्णा बुधवार शाम भैंस चरा कर घर लौटा और बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। रात में परिजनों ने तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह नाले के पास खेत में कृष्णा की टोपी, साइकिल, जूता देखकर एक ग्रामीण ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस ने नाले में तलाश कराई तो शव मिल गया।
विज्ञापन
मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक सहजनवां मानवेंद्र पाठक ने बताया कि प्रथमदृष्टया किशोर की मौत नाले में डूबने से लग रही है। पोस्टमार्टम से मौत की वजह स्पष्ट होगी।