{"_id":"63c653305eee81463f60fd96","slug":"dead-body-of-missing-mother-son-found-in-river-in-gorakhpur-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में लापता मां-बेटे का नदी में मिला शव, पुलिस मान रही खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में लापता मां-बेटे का नदी में मिला शव, पुलिस मान रही खुदकुशी
Tue, 17 Jan 2023 01:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजालस ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजालस ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Jan 2023 01:23 PM IST
सार
कैंपियरगंज के चौमुखा गांव के बड़ी कटया निवासी गब्बू चौरसिया की बेटी सरोज की शादी कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रिगौली गांव में चार साल पहले राघव चौरसिया से हुई थी। पिछले कुछ दिनों से सरोज मायके में रह रही थी। शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब वह अपने आठ माह के बेटे कान्हा के साथ रहस्यमय हालात में लापता हो गई।
विज्ञापन
मृतक महिला की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र के चौमुखा गांव से शनिवार से लापता सरोज चौरसिया (35) और आठ माह के बेटे का शव रविवार को राप्ती नदी में मिला। दोनों शव एक ही किनारे पर मिलने पर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, शुरुआती जांच में संतकबीरनगर की पुलिस खुदकुशी मान रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज के चौमुखा गांव के बड़ी कटया निवासी गब्बू चौरसिया की बेटी सरोज की शादी कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रिगौली गांव में चार साल पहले राघव चौरसिया से हुई थी। पिछले कुछ दिनों से सरोज मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब वह अपने आठ माह के बेटे कान्हा के साथ रहस्यमय हालात में लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस तलाश में जुटी थी। इसी बीच संतकबीरनगर के मेंहदावल इलाके में दोनों का शव सरयू नदी में मिला। सोशल मीडिया पर शवों का फोटो वायरल हो गया।
विज्ञापन
वायरल फोटो से पहचान कर परिजन मेंहदावल चले गए और शिनाख्त कर ली गई। पुलिस को आशंका है कि मां ने बेटे के साथ खुदकुशी कर ली है, लेकिन दोनों बंधे नहीं थे, ऐसे में शव मिलने से सवाल उठ रहे हैं।