फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dead body of Basti businessman son found in river seven kilometers away

बस्ती: सात किलोमीटर दूर नदी में मिला व्यापारी पुत्र का शव, 24 घंटे से हो रही थी तलाश

Wed, 04 Aug 2021 04:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Aug 2021 04:56 PM IST
सार

एनडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद शव को ढूंढ निकाला, लालगंज पुल से मंगलवार तड़के कुआनों नदी में कूद गए थे मंदू।

विज्ञापन
dead body of Basti businessman son found in river seven kilometers away
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले के लालगंज कस्बे के निकट कुआनों नदी पर बने पुल से मंगलवार को छलांग लगाने वाले व्यापारी पुत्र का शव 24 घंटे बाद मिला। बुधवार को सुबह लगभग छह बजे लालगंज के पक्के पुल से लगभग सात किलोमीटर दूर बानपुर के पहले सिसई बाबू गांव के दक्षिण ब्रम्हबाबा के स्थान के निकट काफी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने शव निकाला।

विज्ञापन


टीम के कमांडर पंकज सिंह ने स्टीमर बोट से शव लाकर लगभग साढ़े सात बजे स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी लालगंज सचिंद्र को सौंप दिया। चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


स्थानीय कस्बा निवासी जयप्रकाश उर्फ मंदू कसौधन उम्र 30 वर्ष पुत्र परमात्मा प्रसाद अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई ओम प्रकाश लालगंज चौबाह में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। जबकि दूसरा भाई चकबंदी लेखपाल है। मंदू कसौधन की शादी पांच साल पहले पूजा के साथ हुई थी। जिनके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद उनकी तीन वर्षीय पुत्री काव्या और एक वर्षीय पुत्र अभिराज के सिर से बाप का साया उठ गया। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिवार को ढांढस बंधाने व संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

लालगंज कस्बावासियों का कहना की मंदू का चेहरा नहीं भूल रहा है। एनडीआरएफ टीम कमांडर पंकज सिंह ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि आप सभी लोग जो नदियों के किनारे के गांवों में रहते है अपने और परिवार के लोगों को हमेशा सावधानी बरतने की हिदायत दें और स्वयं सावधान रहते हुए सतर्कता बरतें, जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सभी खुशहाल रहें।
 

यह थी घटना

स्थानीय कस्बा निवासी जय प्रकाश उर्फ मंदू कसौधन उम्र 30 वर्ष पुत्र परमात्मा प्रसाद मंगलवार को सुबह लगभग साढ़े चार बजे अपने घर से निकल कर पैदल कस्बे के निकट से होकर गुजरने वाली कुआनों नदी के पक्के पुल पर पहुंचे। पुल पर बनी रेलिंग के ऊपर चढ़ कर तेज रफ्तार में बह रही नदी की धारा में कूद पड़े।

उस समय पुल की तरफ सुबह टहलने निकले। गांव के तमाम लोगों की निगाह नदी में कूदते समय उन पर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की उनके घर के लोगों को जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करवाया। इस दौरान एक गोताखोर भी पानी में डूबने लगा था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed