{"_id":"638d8663e542d202af6ec612","slug":"dead-body-of-ba-student-found-hanging-from-ceiling-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छत के कुंडे से लटकता मिला बीए के छात्र का शव, मौत की वजह स्पष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छत के कुंडे से लटकता मिला बीए के छात्र का शव, मौत की वजह स्पष्ट नहीं
Mon, 05 Dec 2022 11:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:19 AM IST
सार
परसौना निवासी सत्यपाल के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा बाहर रहता है। दूसरा छोटा बेटा वीरेंद्र बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। शनिवार शाम वह अपनी भाभी का इलाज कराने भटहट गया था। लौटने के बाद भोजन किया और अपने कमरे में पढ़ाई करने चला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के परसौना गांव में रविवार सुबह बीए के छात्र वीरेंद्र (22) का शव छत के कुंडे से लटकता मिला। आशंका है कि उसने खुदकुशी की है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, परसौना निवासी सत्यपाल के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा बाहर रहता है। दूसरा छोटा बेटा वीरेंद्र बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। शनिवार शाम वह अपनी भाभी का इलाज कराने भटहट गया था। लौटने के बाद भोजन किया और अपने कमरे में पढ़ाई करने चला गया।
विज्ञापन
सुबह मां विंद्रावती देवी छत के कुंडे से बेटे का शव साड़ी के फंदे से लटकता देख बदहवास हो गईं। इसकी जानकारी प्रधान चंद्रभान को दी गई। प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छात्र के खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।