{"_id":"696d38fb6590ba707f0de870","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-noose-in-the-garden-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1202179-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
कैंपियरगंज। अलेनाबाद गांव में रविवार सुबह महाराजगंज के फरेंदा भारी निवासी पिंटू साहनी (30) का शव बाग में आम के पेड़ की डाल से फंदे से लटका मिला। पिंटू पेशे से ट्रैक्टर चालक था।
जानकारी के अनुसार, पिंटू शनिवार शाम घर से खेत की रखवाली करने के लिए निकला था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने बाग में फंदे से लटकी लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। इसी बीच जानकारी पर परिजन पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि पिंटू की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाप्रभारी राकेश कुमार रोशन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।