{"_id":"643119e8a5c08bd1210c8af6","slug":"dead-body-of-a-young-man-returned-from-dubai-found-in-pokhara-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुबई से लौटे युवक का पोखरे में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुबई से लौटे युवक का पोखरे में मिला शव, हत्या की आशंका
Sat, 08 Apr 2023 01:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो पिपरौली (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो पिपरौली (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:08 PM IST
सार
एसओ मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि युवक की संदिग्ध हाल में मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गीडा इलाके के मल्हीपुर गांव निवासी रामानंद विश्वकर्मा (26) की शुक्रवार सुबह पोखरे में लाश मिली। वे बृहस्पतिवार को ही दुबई से लौटे थे। गले पर निशान होने की वजह से आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस भी घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, मल्हीपुर गांव के रामानंद विश्वकर्मा शादी के कुछ समय बाद ही दुबई कमाने चले गए थे। वहां पर मजदूरी करते थे और बृहस्पतिवार की सुबह ही वह घर पहुंचे थे। शाम को अचानक लापता हो गए और फिर परिजन उनकी तलाश में जुटे थे।
इसी बीच शुक्रवार सुबह तालाब में उनकी लाश मिली। शव मिलने की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकाला तो गले पर घाव के निशान मिले।
पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि युवक की संदिग्ध हाल में मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।