फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of a young man found hanging from a rope in the latch of the room of the house

गोरखपुर : घर के कमरे की कुंडी में रस्सी से झूलता मिला युवक का शव

Sat, 06 May 2023 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a rope in the latch of the room of the house
खोराबार (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के बेलवार चौराहे के रहने वाले एक युवक का शव शुक्रवार को करीब 3 बजे घर के अंदर कमरे में लगी कुंडी से झूलता मिला। परिजन कमरे में गए तो उसे देख सहम गए। आनन फानन परिजन युवक को लेकर पास के निजी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे वहां से रेफर कर दिया। युवक के परिजन उसे लेकर खोराबार पीएचसी पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बेलवार चौराहा निवासी मनीष (25) पुत्र रामलखन निषाद शुक्रवार को करीब 3 बजे घर की छत में लगी कुंडी के सहारे झूलता मिला। परिजनों ने बताया कि काफी देर तक मनीष कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन कमरे के भीतर गए। अंदर देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था और वह रस्सी के सहारे झूल रहा था। दरअसल, बीते दिसंबर में युवक की शादी रामनगर कड़जहा चौकी क्षेत्र के चौकीदार टोला निवासी कौशिल्या पुत्री रामनेति निषाद के साथ हुई थी। मृतक की पत्नी कौशिल्या देवी कुछ दिन पहले अपनी ससुराल से मायके चली गई थी। शुक्रवार को युवक के पिता रामलखन अपने रिश्तेदारों के साथ कौशिल्या को बुलाने गए थे। उसी समय घटना की जानकारी उन्हें किसी ने फोन पर दी। बेलवार चौकी इंचार्ज विवेक रंजन ने बताया कि घटना की सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार से मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले को लेकर किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों ने ही फांसी की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed