फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of a young man found hanging from a hook

Gorakhpur News: छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 27 Feb 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 27 Feb 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a hook
पत्नी से अलग होने के बाद परेशान रहता था युवक, आर्केस्ट्रा में करता था काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुटहां बाजार। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम हंसखोरी महुअवांडीह पर किराये पर कमरा लेकर रहने वाले पश्चिम बंगाल निवासी राजू रविवार शाम पांच बजे छत के कुंडे से गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के पश्चिम बंगाल निवासी राजू (30) ग्राम हंसखोरी महुअवांडीह पर किराये पर कमरा लेकर रहते थे। आर्केस्ट्रा में कार्य करते हुए एक नर्तकी से पांच वर्ष पूर्व शादी कर ली थी। करीब आठ महीने पहले दोनों ने पति-पत्नी का रिश्ता समाप्त कर लिया। एक बच्चे को लेकर पत्नी दूसरी जगह चली गई, जिससे वह अवसाद में रहता था। लोगों ने बताया कि बीच-बीच में उसकी पत्नी कभी-कभी आया करती थी। उसी क्रम में शनिवार को उसकी पत्नी आई थी और उससे मिलकर चली गई। रविवार शाम पांच बजे के करीब अपने कमरे में कुंडे से लटक कर जान दे दी। पनियरा थानाध्यक्ष पनियरा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed