{"_id":"669c43af7dbf3141d80a0e04","slug":"dead-body-of-a-married-woman-found-hanging-from-her-dupatta-at-friends-house-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-626902-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दोस्त के घर दुपट्टे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दोस्त के घर दुपट्टे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
पति से अनबन के बाद दो माह से रह रही थी दोस्त के साथ
गुलरिहा इलाके का मामला, मां ने तहरीर देकर हत्या का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के एक घर में शनिवार की सुबह विवाहिता का दुपट्टे से लटकता शव मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आस-पास से साक्ष्य एकत्रित किए। जांच में पता चला कि पति ने उसे छोड़ दिया था। दो माह से वह अपने दोस्त के घर पर रही थी। महिला की मां मंजू ने पुलिस को तहरीर देकर उसके दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, जंगल सखनी के टोला मक्खनपुर निवासी पलटन निषाद की बेटी सुमन की शादी तीन वर्ष पहले महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र में हुई थी। विवाह के बाद किसी बात को लेकर ससुराल में अनबन हुई और पति ने सुमन को छोड़ दिया। सुमन ने केस भी दर्ज कराया था। इसके बाद वह मायके में रहने लगी। एक साल पहले जंगल डुमरी नंबर दो के टोला खजुरहिया निवासी गोलू से उसकी दोस्ती हो गई थी।
दो माह पहले गोलू सुमन को साथ लेकर अपने घर आ गया। दोनों एक साथ रहने लगे, लेकिन उसके परिवार के अन्य सदस्य सुमन के आने से नाराज थे। कुछ ही दिनों में इन दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। यह मामला गुलरिहा थाना पहुंचा, जहां दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद फिर से वह गोलू के साथ उसके घर आ गई।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह गोलू के घर पर सुमन का शव सीढ़ी पर लगे टिनशेड के नीचे बांस में दुपट्टा के सहारे लटकता मिला। सूचना मिलते ही सुमन की मां परिवार के सदस्यों के साथ पहुंच गई। पुलिस आरोपी युवक एवं उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।