फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body not identified, murder remains a mystery

Gorakhpur News: शव की शिनाख्त नहीं, हत्या बनी रहस्य

Mon, 05 Aug 2024 05:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body not identified, murder remains a mystery
गोरखपुर। खोराबार इलाके के कुसम्ही जंगल में हत्या कर फेंके गए 35 वर्षीय युवक के शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई। खोराबार पुलिस ने आस-पास के इलाके में युवक की पहचान करने के लिए ग्राम प्रधानों व संभ्रांत लोगों के वाॅट्सएप पर मृतक की फोटो भेजी थी, लेकिन पुलिस को कहीं कामयाबी नहीं मिल पाई। पहचान के लिए पुलिस अब सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म और मंडल के थानों पर भी मृतक की फोटो साझा कर रही है। शव के पास से कोई साक्ष्य ऐसा नहीं मिला है कि पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाए। इस घटना को खोलना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में शनिवार को एक युवक (35) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर गोली लगने का निशान है। माना जा रहा है कि गोली मारकर हत्या की गई है, इसके बाद शव को जंगल में कच्ची सड़क पर फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। घटना स्थल से ही 315 बोर का एक कारतूस भी मिला है। पुलिस शव को मोर्चरी में भेजकर उसकी पहचान कराने में जुट गई।
विज्ञापन

-------------------

महिला के शव की नहीं हुई पहचान, चोट से हुई थी मौत
नौसढ़ के एकला गांव में मिले महिला के शव की 15 दिन बाद भी पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में चोट लगना बताया गया। इसके बाद भी पुलिस इसे हत्या नहीं मान रही है। शरीर व चेहरे पर दिख रहा गंभीर चोट पहले का होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जुलाई को एकला गांव के लोगों ने सीवान के पास खेत में 45 वर्षीय महिला का शव देख गीडा थाना पुलिस को जानकारी दी। महिला की आंख, होंठ व चेहरे के साथ ही शरीर पर चोट के निशान थे। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी थे, जिसे देखकर हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही थी। फोरेंसिक टीक के साथ पहुंचे अधिकारियों ने साक्ष्य एकत्र किया था। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में भी चोट लगने की पुष्टि हुई। इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में चोट लगने की बात सामने आई है, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट न होने से केस दर्ज नहीं हुआ है। डॉक्टर का बयान लेकर इस मामले की नए सिरे से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed