फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body missing from mortuary of Gorakhpur BRD Medical College, Panchnama was being done for another

अजब-गजब: पिता का शव लेने गए, थमा दिया 'अज्ञात' का- मोर्चरी से शव 'लापता'; गोरखपुर बीआरडी की कहानी

Sun, 16 Mar 2025 10:38 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 16 Mar 2025 10:38 AM IST
सार

नियमानुसार, शव मिलने के 72 घंटे बाद उसका पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस को दाह संस्कार कराना होता है। लेकिन पुलिस ने यहां लापरवाही बरती और 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम नहीं कराया। होली के दिन दुखी का देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कोरवां निवासी भतीजा संजीव यादव खाना लेकर आया, तब मौत की जानकारी परिजनों को हुई।

विज्ञापन
Dead body missing from mortuary of Gorakhpur BRD Medical College, Panchnama was being done for another
मृतक दुखी यादव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी से एक बुजुर्ग का शव लापता हो गया। इसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग शव की तलाश कर रहा है। विगत सोमवार को हरसेवकपुर नंबर दो स्थित टिनशेड के घर में दुखी यादव (70) का शव मिला था। परिजनों के नहीं आने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया था।

विज्ञापन


शनिवार को दुखी के देवरिया में रहने वाले भाई और भतीजा बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर दूसरा शव देखकर पंचनामा से इन्कार कर दिया और हंगामा करने लगे। देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कोरवां निवासी दुखी यादव 25 वर्ष पहले अपने तीन भाइयों महंत, जीतन व अमरनाथ के साथ गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो के शताब्दीपुरम कॉलोनी में जमीन लेकर डेयरी का व्यापार शुरू किया था।
विज्ञापन


इसमें घाटा होने पर तीनों भाई अपने गांव चले गए। दुखी यादव टिनशेड के मकान में अकेले रहने लगे। उन्होंने शादी भी नहीं की थी। सोमवार को दुखी का शव टिनशेड के मकान में मिला था। शरीर पर सफेद कुर्ता था। दाहिने कलाई में कड़ा था। गुलरिहा पुलिस शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही : 72 घंटे बाद भी नहीं कराया पोस्टमार्टम
नियमानुसार, शव मिलने के 72 घंटे बाद उसका पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस को दाह संस्कार कराना होता है। लेकिन पुलिस ने यहां लापरवाही बरती और 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम नहीं कराया। होली के दिन दुखी का देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कोरवां निवासी भतीजा संजीव यादव खाना लेकर आया, तब मौत की जानकारी परिजनों को हुई।

शाम को गुलरिहा पुलिस से परिजन मिले तो पोस्टमार्टम कराने के अगले दिन बुलाया गया। शनिवार दोपहर में दुखी के तीनों भाई मोर्चरी पहुंचे तब पुलिस शव की शिनाख्त कराने लगी। तब परिजनों ने पंचनामा से इन्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि जिस शव की शिनाख्त कराई जा रही है, वह जींस पहना हुआ है जबकि दुखी के हाथ में कड़ा था।

वह लूंगी पहने थे। जांच हुई तो पता चला कि जिस शव की शिनाख्त कराई जा रही है, वह सड़क दुर्घटना के बाद आया था। पुलिस अब शव के खोजबीन में जुट गई है।

कॉलोनीवासी ने दी थी सूचना
क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो के शताब्दीपुरम काॅलोनी निवासी जितेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि बगल के मकान में रहने वाले दुखी यादव विगत सोमवार को सुबह दिखाई नहीं दिए तो आसपास के लोग देखने पहुंचे। पता चला की बुजुर्ग अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े हैं। जितेंद्र ने डायल 112 व गुलरिहा पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग घर पर अकेले ही रहते थे।


शव लापता होने की सूचना मिली है, पुलिस तलाश में लगी है। किसकी लापरवाही से शव गायब हुआ है, जांच की जा रही है: रवि कुमार सिंह, सीओ

कागजी लिखा-पढ़ी में दूसरे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगलवार को दफनाए गए दुखी के शव को निकालकर परिजनों से शिनाख्त कराकर सौंप दिया जाएगा:अभिनव त्यागी, एसपी सिटी


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed