{"_id":"6103f08006945577cc424bd6","slug":"dead-body-found-in-bush-on-banks-of-drain-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: नाला किनारे झाड़ी से आ रही थी तेज बदबू, मौके पर देखा तो इस हाल में पड़ा था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: नाला किनारे झाड़ी से आ रही थी तेज बदबू, मौके पर देखा तो इस हाल में पड़ा था शव
Fri, 30 Jul 2021 05:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Jul 2021 05:59 PM IST
सार
चंद्रिका प्रसाद (60) निवासी भैरवा थाना गुलरिहा जिला गोरखपुर 13 जुलाई को अपनी बेटी के घर डोमरा गए थे। उसी दिन शाम को अपने बेटे के ससुराल माधोनगर गए। कुछ देर बाद वहां से साइकिल से घर लौटने के लिए निकले। इसी बीच वह कहीं लापता हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में पनियरा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल के पास टेमर नाला के किनारे झाड़ी में एक बुजुर्ग का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
चंद्रिका प्रसाद (60) निवासी भैरवा थाना गुलरिहा जिला गोरखपुर 13 जुलाई को अपनी बेटी के घर डोमरा गए थे। उसी दिन शाम को अपने बेटे के ससुराल माधोनगर गए। कुछ देर बाद वहां से साइकिल से घर लौटने के लिए निकले। इसी बीच वह कहीं लापता हो गए। जब घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश करने लगे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
14 जुलाई को वृद्ध के परिजन के तहरीर पर पनियरा पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के करीब नटवा जंगल में एक शख्स दातुन तोड़ने के लिए गया था कि इसी बीच झाड़ी में तेज बदबू व दुर्गंध आ रही थी। जिस पर शख्स की नजर झाड़ी में पड़े शव पर गई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद यहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास में एक साइकिल व दो हजार रुपया व एक घड़ी पुलिस ने बरामद किया। सीओ अजय सिंह चौहान ने बताया कि परिजन मौके पर पहुंच कर शव के पास से बरामद सामान के आधार पर शिनाख्त की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।