फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body found hanging in the room of an old woman

Gorakhpur News: रसगुल्ला खाने से बिगड़ी तबीयत, कार्रवाई की मांग

Thu, 19 Sep 2024 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging in the room of an old woman
- इलाज करने वाले चिकित्सक ने फूड प्वाइजनिंग होना बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। बढ़नी कस्बा निवासी व एक पत्रकार ने कुछ साथियों के साथ कस्बे की एक मिष्ठान की दुकान से रसगुल्ला खाया। थोड़ी देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी शुरू हो गई। यह देख कस्बे के लोगों ने बढ़नी पीएचसी पर उनको पहुंचाया। जहां सभी का उपचार किया गया। चिकित्सक के अनुसार इन लोगों की तबीयत रसगुल्ला खाने से बिगड़ी। उसके बाद पत्रकार ने बढ़नी पुलिस चौकी व फूड इंस्पेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

बढ़नी कस्बे के एक पत्रकार ने बढ़नी पुलिस चौकी में तहरीर व फूड इंस्पेक्टर से शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को कस्बे की एक मिष्ठान की दुकान से रसगुल्ला मंगवाया। उसे अपने साथियों के साथ खाया, लेकिन थोड़ी देर बाद सभी को उल्टी और दस्त महसूस होना लगा। अचानक सभी को उल्टी होने लगी। यह देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल बढ़नी पीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हम सभी का उपचार किया।
विज्ञापन

कुछ घंटे बाद तबीयत सामान्य हुई। चिकित्सक से जानकारी ली गई। तो पता चला कि रसगुल्ला बहुत दिन का था। जो खराब हो गया। इसे खाने से पेट में फूड प्वाइजनिंग हो गई। इसीलिए सभी का तबीयत खराब हो गया है। इस संबंध में फूड कमिश्नर आरएल यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed