{"_id":"6980e37b39212e8bb502d1b0","slug":"ddus-majithia-block-celebrates-foundation-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1217024-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू के मजीठिया ब्लॉक का मना स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू के मजीठिया ब्लॉक का मना स्थापना दिवस
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में सोमवार को मजीठिया ब्लॉक का 73वां स्थापना दिवस एवं प्रो. देवेंद्र शर्मा स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।
विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश तिवारी ने बतायाा कि दो फरवरी 1953 को सरदार सुरेंद्र सिंह मजीठिया की ओर से दान के बाद इस ब्लॉक की नींव पड़ी थी। इस अवसर पर मुख्य वक्ता भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के डॉ. नंदलाल मिश्र ने एक्स किरणों की खोज से लेकर चिकित्सा, उद्योग एवं समाज में उसके अनुप्रयोगों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, सरदार सुखदेव सिंह मजीठिया, प्रो. उमेश यादव व डॉ. निखिल कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो