फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU's claim on Guacta's allegations, only room perspective payment is pending

Gorakhpur News: गुआक्टा के आरोपों पर डीडीयू का दावा, सिर्फ कक्ष परिप्रेक्षण का भुगतान बाकी

Sun, 28 May 2023 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
DDU's claim on Guacta's allegations, only room perspective payment is pending
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध एडेड कॉलेजों के शिक्षकों के संगठन गुआक्टा द्वारा एक जून से सेमेस्टर परीक्षाओं के बहिष्कार की चेतावनी के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावा है कि सिर्फ परीक्षाओं में कक्ष परिप्रेक्षण कार्य का भुगतान शेष है। अन्य कोई भुगतान लंबित नहीं है।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के मीडिया सेल द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक उक्त भुगतान महाविद्यालयों द्वारा कक्ष परिप्रेक्षकों का संपूर्ण विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर भरा न होने के कारण लंबित है। परीक्षा केंद्रों, नोडल केंद्रों के प्राचार्य व केन्द्राध्यक्षों द्वारा पत्र भेजकर परीक्षा से संबंधित पारिश्रमिकों के भुगतान न होने के संबंध में अवगत कराया गया है, जबकि परीक्षा के लिए दिए जाने वाले विविध व्यय एवं नोडल केंद्रों के व्यय का भुगतान तथा परीक्षकों द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रायोगिक, मौखिकी परीक्षा में किए गए कार्य के सभी पारिश्रमिक का भुगतान विगत दिनों किया जा चुका है। मीडिया सेल ने बताया कि राजभवन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार महाविद्यालयों के कक्ष निरीक्षक, सहायक केन्द्राध्यक्ष, केन्द्राध्यक्ष के पारिश्रमिक के लिए ड्यूटी विवरण पोर्टल पर उपलब्ध कराए बिना परीक्षा पारिश्रमिक का दिया जाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed