{"_id":"6910fe7772e677764001c948","slug":"ddus-annual-athletics-meet-begins-today-preparations-complete-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1129402-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में वार्षिक एथलेटिक्स मीट आज से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में वार्षिक एथलेटिक्स मीट आज से, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ सोमवार को सुबह 10:30 बजे से होगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में लगभग 50 कॉलेजों के 600 खिलाडियों के प्रतिभाग करने की संभावना है।
डीडीयू में क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि पुरुष और महिला वर्ग में 22-22 इवेंट खेले जाएंगे। इसमें 56 स्वर्ण समेत 168 पदक दांव पर होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले पुरुष खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था स्टेडियम के हॉल में की जा रही है। महिला खिलाड़ी अलकनंदा व महारानी लक्ष्मीबाई छात्रावास में रहेंगी। टीम मैनेजर और कोच विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति प्रो. पूनम टंडन और क्रीड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष हेम शंकर वाजपेयी करेंगे।