फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: Wrong marksheet of LLM students, students upset

डीडीयू: एलएलएम के छात्रों का निकला गलत अंकपत्र, छात्र परेशान

Thu, 21 Dec 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 21 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
DDU: Wrong marksheet of LLM students, students upset
- एलएलएम का अंकपत्र सीजीपीए की जगह एसजीपीए में निकला, छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक से मिलकर लगाई गुहार
विज्ञापन

- संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के अंकपत्र में त्रुटि पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नया मामला एलएलएम के छात्रों का प्रकाश में आया है। उनके अंकपत्र में क्यूम्लेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज (सीजीपीए) की जगह सेमेस्टर ग्रेड पॉइंट एवरेज (एसजीपीए) में जारी हो गया है। इसको लेकर विद्यार्थी परेशान हैं। विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक को पत्रक सौंप कर अंकपत्र में सुधार की गुहार लगाई है।


गोरखपुर विश्वविद्यालय के एलएलएम के छात्र अभिषेक मिश्रा, दीपक तिवारी, अंकित भारती, प्रतीक कुमार, नसीर अहमद, सुष्मिता गौतम, अंशिका जायसवाल, मनीषा सिंह, कोमल वर्मा एवं प्रशंसा जायसवाल आदि ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह को पत्रक देकर बताया है कि वह एलएलएम द्वितीय वर्ष के नियमित विद्यार्थी हैं। उनके प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के अंकपत्र पर परीक्षाफल एसजीपीए में दिया गया है। जबकि परीक्षाफल सीजीपीए में घोषित किया जाता है। उनके अंकपत्र में त्रुटि होने के चलते वह छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed