{"_id":"65aaf0738cf41586d50a8e55","slug":"ddu-vice-chancellor-met-the-chancellor-informed-about-academic-progress-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-438922-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू की कुलपति ने कुलाधिपति से की भेंट, शैक्षणिक प्रगति से कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू की कुलपति ने कुलाधिपति से की भेंट, शैक्षणिक प्रगति से कराया अवगत
Sat, 20 Jan 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में मुलाकात करते गोरखपुर विश्ववि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजभवन में की मुलाकात, शोध संबंधी गतिविधियों की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कुलाधिपति और राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शुक्रवार को राजभवन में मुलाकात कर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कुलपति प्रो. टंडन ने महामहिम को विश्वविद्यालय में चल रही शैक्षणिक व शोध संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। कुलपति ने नेपाल के चार विश्वविद्यालयों के साथ गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के बारे में जानकारी दी। बैठक के दौरान एनआईआरएफ रैंकिंग और क्यूएस रैंकिंग के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय की तैयारियों पर भी चर्चा की। इसके साथ पीएम ऊषा योजना के तहत 100 करोड़ रुपये के अनुदान के लिए की गई प्रस्तुति से अवगत कराया।
कुलपति ने विषम सेमेस्टर परीक्षाओं को समय से पूरा करने और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की कक्षाएं शुरु करने की जानकारी दी। उन्होंने महामहिम को विश्वविद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही नेट/जेआरएफ कोचिंग की निशुल्क कक्षाओं और खेलो इंडिया कार्यक्रम के संचालन के बारे में भी जानकारी दी। कुलपति ने विश्वविद्यालय में रोजगारोन्मुखी स्व-वित्तपोषित पाठ्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए उठाए गए कदम और फार्मेसी जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना पर भी चर्चा की।