फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: University will give gold medals to 46 toppers on the foundation day

डीडीयू : स्थापना दिवस पर 46 टॉपर्स को गोल्ड मेडल देगा विश्वविद्यालय

Thu, 18 Apr 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 18 Apr 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
DDU: University will give gold medals to 46 toppers on the foundation day
-मेधावियों को दिए जाएंगे विश्वविद्यालय समेत 112 स्वर्ण पदक
विज्ञापन


-डीडीयू ने टॉपर्स सूची जारी कर 18 अप्रैल तक मांगी आपत्ति
-एक मई को है गोरखपुर विश्वविद्यालय का 67वां स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एक मई को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर प्रोग्राम के साथ साथ बीबीए, बीसीए, बीपीएड तथा एल-एलएम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्णपदक वितरित किया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक सहित कुल 112 स्वर्ण पदक से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मेधावियों विद्यार्थियों को 46 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक तथा 66 स्पॉन्सर्ड/डोनर स्वर्ण पदक दिया जाएगा।

परास्नातक स्तर एवं अन्य कक्षाओं के वर्ष 2023 की परीक्षा में सर्वोच्च सीजीपीए एवं बीबीए, बीसीए, बीपीएड तथा एल-एलएम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की प्रस्तावित श्रेष्ठता सूची जारी कर दी गई है। प्रस्तावित श्रेष्ठता सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड है। इस सूची पर किसी अभ्यर्थी को यदि कोई आपत्ति हो तो वह 18 अप्रैल तक अभिलेख कक्ष / परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन

----
दीक्षांत समारोह में पीजी के विद्यार्थियों को नहीं मिला था मेडल

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में स्नातकोत्तर कक्षाओं एवं अन्य की परीक्षाफल घोषित न होने के कारण स्वर्ण पदक प्रदान नहीं किया जा सका था। अब उनका परीक्षा परिणाम पूर्ण होने के बाद उनको विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर मेडल देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यह है स्वर्ण पदक की स्थिति
- कुल स्वर्ण पदक संख्या 112
- विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक 46
- डोनर/ स्पॉन्सर्ड स्वर्ण पदक 66

यह है परास्नातक के विषयवार संभावित टॉपर्स का नाम
विषय.....................नाम.........................विधि/कॉलेज
समाजशास्त्र.........पिंटू गुप्ता....................बापू पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज पीपीगंज
मनोविज्ञान..........गरिमा यादव.................डीडीयू
भूगोल...............अनूप कुमार अग्रहरी........डीडीयू
भूगोल...............सुप्रभा मद्धेशिया..............डीडीयू
प्राचीन इतिहास.....रूपम..........................डीडीयू
इतिहास..............शिक्षा सिंह...................डीडीयू
अर्थशास्त्र............शिवांशी आनंद..............डीडीयू
राजनीति विज्ञान....रीतिका मिश्रा................सर्वाेदय किसान महाविद्यालय कौड़ीराम
राजनीति विज्ञान....वैष्णवी श्रीवास्तव...........डीडीयू
हिंदी.................कुमारी अनिता विश्वकर्मा...बहादुर यादव मेमोरियल महाविद्यालय, भटनी देवरिया
इंग्लिश..............श्रद्धा त्रिपाठी..................सेंट जोसफ कॉलेज ऑफ वूमेंस, सिविल लाइंस
संस्कृति.............प्रतिक्षा शाही...................डीडीयू
दर्शन शास्त्र........धनंजय शर्मा..................डीडीयू
उर्दू..................तौकीर अहमद................श्री मुरलीधर भगवत लाल महाविद्यालय मथौली बाजार, कुशीनगर
शिक्षा शास्त्र.......कुमारी अनामिका शुक्ला....द्रोपदी देवी विंध्याचल महाविद्यालय अहिरौली सिहोरवा, गोरखपुर
शिक्षा शास्त्र....... कुमारी पूजा कुमारी.........द्रोपदी देवी विंध्याचल महाविद्यालय अहिरौली सिहोरवा, गोरखपुर
एमए गृह विज्ञान........कुमारी नीलम मद्धेशिया......श्री मुरलीधर भगवत लाल महाविद्यालय मथौली बाजार, कुशीनगर
एमए गृह विज्ञान........कुमारी शिखा त्रिपाठी.........अमित महाविद्यालय, अमित नगर, सपहा रोड कसया, कुशीनगर
एमए गृह विज्ञान.......कुमारी रीतु गौतम..............अमित महाविद्यालय, अमित नगर, सपहा रोड कसया, कुशीनगर
रक्षा एवं स्त्रोतजिक विभाग....विभांशु सिंह....डीडीयू
काउंटी शिक्षा और शिक्षा कार्य....तेज सिंह राव....डीडीयू
एमकॉम.........प्रज्ञा राय...........................डीडीयू
परफार्मिंग आर्ट.....अदिती शुक्ला................डीडीयू
विजुअल आर्ट......कुमारी प्राची श्रीवास्तव.....चंद्राकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज, गोरखपुर
गणित..........विकास कुमार कुशवाहा.......डीडीयू
गणित..........कुमारी शालिनी राय.............डीडीयू
गणित..........करन जायसवाल.................डीडीयू
भौतिकी विज्ञान.......प्रियांशु सिंह...............डीडीयू
रसायन विज्ञान.......अंकित कुमार गुप्ता.......डीडीयू
सांख्यिकी..............जांहवी पाठक............डीडीयू
जूलॉजी.................नेहा धर दूबे.............डीडीयू
बॉटनी................शहजीन फातमा...........डीडीयू
बॉयो टेक्नोलॉजी....आयुष सिंह...............डीडीयू
बॉयो टेक्नोलॉजी....संदीप मिश्रा..............डीडीयू
इलेक्ट्रानिक्स........अभिजात तिवारी.........डीडीयू
इनवायरमेंटल साइंस....सना वारसी.........डीडीयू
माइक्रोबॉयोलॉजी.....अदिती राशि त्रिपाठी...डीडीयू
एमएड...............अनुष्का कमलवंशी.....दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय, गोरखपुर
एमबीए..............सावित्री यादव.........डीडीयू
कृषि.................अदिती कुमार शर्मा....डीडीयू
एमएससी गृह विज्ञान....तरन्नूम खातून....डीडीयू
बीएएड......नेहा सिंह...........सेंट जोसफ कॉलेज फॉर वूमेन, सिविल लाइंस
एलएलएम......सिद्धी पांडेय......डीडीयू
बीपीएड.........आदर्श गुप्ता......नेशनल पीजी कॉॅलेज बड़हलगंज
बीसीए..........गौरव मिश्रा........इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स, गोरखपुर
बीबीए..........राम सकल विश्वकर्मा....आईटीएम, गीडा
------
स्थापना दिवस से ‘सैमसंग इनोवेशन कैंपस’ कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय सोशल वेलफेयर एंड डेवलपमेंट सोसाइटी फॉर एम्पावर्ड सोसाइटी (एसडब्ल्यूएडीईएस) तथा इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया (ईएसएससीआई) के साथ साझेदारी में “सैमसंग इनोवेशन कैंपस कार्यक्रम” की शुरुआत कर रहा है। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन एक मई को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस को होगा।


सैमसंग इनोवेशन कैंपस कार्यक्रम युवाओं को रोजगार संभावनाओं को बढ़ाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा और कोडिंग तथा प्रोग्रामिंग जैसी नई तकनीकों में व्यावहारिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय ने 16 अप्रैल से सैमसंग इनोवेशन कैंपस के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed