फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: University sent admission brochure to embassies of 70 countries

डीडीयू : विश्वविद्यालय ने 70 देशों के दूतावासों को भेजी प्रवेश विवरणिका

Thu, 18 Apr 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 18 Apr 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
DDU: University sent admission brochure to embassies of 70 countries
-विदेशी छात्रों को आकर्षित करने के लिए विश्वविद्यालय की कवायद
विज्ञापन

-भारतीय उच्चायोग और राष्ट्रमंडल देशों को भेजी गई विवरणिका
-अफ्रीकी देशों, एशियाई, कैरेबियन दूतावासों से भी किया संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने विदेशी छात्रों को आकर्षित करने की कवायद शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भारत में स्थित विदेशी दूतावासों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। कुल 70 देशों के दूतावासों को प्रवेश विवरणिका भेजी गई है। विभिन्न देशों में स्थित भारतीय दूतावासों से भी प्रवेश विवरणिका साझा की जा रही है। विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि नए सत्र में अच्छी संख्या में अंतरराष्ट्रीय छात्र प्रवेश लेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने भारतीय उच्चायोग और सभी राष्ट्रमंडल सदस्य देशों के वाणिज्य दूतावासों के साथ ही अफ्रीकी देशों, मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और कैरिबियन देशों में स्थित भारतीय दूतावासों व वाणिज्य दूतावासों को भी अपनी प्रवेश विवरणिका प्रेषित किया है। प्रवेश विवरणिका को सभी सदस्य देशों में प्रसारित करने के आश्वासन के साथ लंदन स्थित राष्ट्रमंडल देशों के संगठन के महासचिव के कार्यालय से भी साझा किया गया है।
विज्ञापन


हाल के वर्षों में नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस ग्रेड, क्यूएस समेत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में जगह बनाने के कारण विश्व फलक पर डीडीयू का नाम चमका है। डीडीयू प्रशासन ने विदेशी छात्रों के लिए विशेष रूप से तैयार कराए गए विवरणिका में विदेशी छात्रों के लिए सुविधाओं का भी विस्तृत उल्लेख किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
ये विदेशी विश्वविद्यालय बनेंगे मददगार
कुलपति प्रो. पूनम टंडन के कार्यभार संभालने के बाद विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ ने नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान के विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी को हाथ आगे बढ़ाया है। डीडीयू को उम्मीद है कि नामांकन प्रक्रिया सुविधाजनक और लचीला होने के कारण ये साझेदार भी मददगार साबित होंगे।

...
छह देशों के छात्रों ने अब तक दिखाई रुचि
डीडीयू ने भारत सरकार के ‘स्टडी इन इंडिया’ पोर्टल पर भी पंजीकरण कराया है। उसका फायदा भी मिला है। कुल छह देशों वेनेजुएला, घाना, सेनेगल, लेसोथो, बांग्लादेश और नेपाल के छात्रों ने डीडीयू के पाठ्यक्रम में रुचि दिखाते हुए विस्तृत जानकारी मांगी है।


...
कोट...
विश्वविद्यालय की प्रवेश विवरणिका वैश्विक स्तर पर साझा की जा रही है। अब तक कुल 70 देशों के दूतावासों को प्रवेश विवरणिका दी गई है। विभिन्न रैंकिंग में शामिल होने के कारण विश्वास है कि अच्छी संख्या में विदेशी छात्र आकर्षित होंगे।
प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed