फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU university hostel will open during exam 2020 in gorakhpur

डीडीयू: परीक्षा के दौरान ही खुलेंगे हॉस्टल, खुद करना होगा नाश्ते व भोजन का इंतजाम

Wed, 03 Jun 2020 01:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Jun 2020 01:19 PM IST
सार

  • कुलपति की अध्यक्षता में हुई वार्डेन की बैठक में लिया गया निर्णय
  • परीक्षा खत्म होते ही सामान के साथ खाली करना होगा छात्रावास

विज्ञापन
DDU university hostel will open during exam 2020 in gorakhpur
कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में कमेटी हाल में हुई वार्डेन की बैठक में हॉस्टल को लेकर गाइडलाइन बनी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के हॉस्टल परीक्षा के दौरान ही दो दिन पहले खुलेंगे। पहले सभी कमरों को सैनिटाइज कराया जाएगा। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा होगी, वही रहने पाएंगे। परीक्षा खत्म होते ही उन्हें सामान के साथ छात्रावास खाली करना होगा। छात्रों के हॉस्टल में मेस नहीं चलेगा। भोजन और नाश्ते का प्रबंध खुद करना होगा।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में कमेटी हाल में मंगलवार को हुई वार्डेन की बैठक में हॉस्टल को लेकर गाइडलाइन बनी। निर्णय लिया गया कि हॉस्टल सिर्फ परीक्षा के दौरान ही खोले जाएंगे। अगले सत्र में हॉस्टल का आवंटन नए सिरे से किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परीक्षा के दौरान खुलने वाले पुरुष हॉस्टल में मेस का संचालन नहीं किया जाएगा। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा और नियमित रूप से सैनिटाइजेशन होता रहेगा। विश्वविद्यालय में दो महिला और चार पुरुष छात्रावास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed