फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: Undergraduate exams begin, 12,224 students attend

डीडीयू : स्नातक की परीक्षाएं शुरू, 12,224 विद्यार्थी रहे उपस्थित

Fri, 28 Nov 2025 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
DDU: Undergraduate exams begin, 12,224 students attend
12,665 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 441 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों में बृहस्पतिवार से स्नातक तृतीय व पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गईं। इसके साथ ही पीजी तृतीय सेमेस्टर के ज्यादातर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं संपन्न हो गईं। बृहस्पतिवार की परीक्षा में 12,224 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 441 अनुपस्थित रहे।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था, अनुशासन और संचालन प्रक्रिया की समीक्षा की। कुलपति ने परीक्षा कक्षों, नियंत्रण कक्ष, सीसीटीवी मॉनिटरिंग व्यवस्था आदि का निरीक्षण करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छात्रहित में शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन


परास्नातक परीक्षाएं तीन-तीन घंटे की दो पालियों में संचालित हो रही हैं। स्नातक की परीक्षाएं डेढ़-डेढ़ घंटे की तीन पालियों में आयोजित हो रही हैं। बृहस्पतिवार को डीडीयू और विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा के लिए कुल 12,665 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 159 छात्र और 282 छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed