{"_id":"5f4f50f3d30770148e1b4bbb","slug":"ddu-ug-pg-examination-will-starts-on-tomorrow-students-have-to-follow-covid-19-rules","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DDU में कल से शुरू होगी बची हुई वार्षिक परीक्षाएं, इन दस्तावेजों के साथ ही मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DDU में कल से शुरू होगी बची हुई वार्षिक परीक्षाएं, इन दस्तावेजों के साथ ही मिलेगा प्रवेश
Wed, 02 Sep 2020 01:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में बची हुईं वार्षिक परीक्षाएं तीन सितंबर से शुरू होंगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 90 हजार विद्यार्थियों के लिए कुल 262 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थियों को समय से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा गया है। परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र पर सैनिटाइजर टनल से होकर विद्यार्थी प्रवेश पाएंगे। उनकी थर्मल स्क्रिनिंग भी दो जगहों पर होगी। इसके लिए दो सैनिटाइजर टनल, दो सेंसरयुक्त सैनिटाइजर मशीन व दो थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में दीक्षा भवन को केंद्र बनाया गया है। यहां शिक्षाशास्त्र विभाग के आचार्य प्रो. राजेश कुमार सिंह को केंद्राध्यक्ष बनाया गया है। व्यवस्था में सहयोग करने के लिए विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र के दो कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
सिर्फ प्रवेश पत्र व परिचय पत्र ही साथ लाएं
विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. प्रदीप यादव ने कहा है कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थी सिर्फ अपने साथ प्रवेश पत्र और परिचय पत्र ही लेकर आएं। उन्हें इसके अलावा अन्य किसी सामान को साथ लेकर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मोबाइल फोन व बैग आदि रखने की व्यवस्था परीक्षा केंद्र पर नहीं की गई है। इसके गायब होने पर उनकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी। विद्यार्थी अपने वाहन साइकिल स्टैंड में ही खड़ा करेंगे।
Trending Videos
सुरक्षा के लिए मुख्य नियंता ने एसएसएसपी को लिख पत्र
गोरखपुर विश्वविद्यालय में दीक्षा भवन में होने वाली परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुख्य नियंता प्रो. प्रदीप यादव ने एसएसपी को पत्र लिखा है। मुख्य नियंता ने कहा है कि सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होनी है। एक घंटा पूर्व यानी आठ बजे से पुलिस बल तैनात करने की व्यवस्था कराएं।
हॉस्टल खुले, आने लगे विद्यार्थी
परीक्षा के मद्देनजर विश्वविद्यालय के हॉस्टल खोल दिए गए हैं। मंगलवार को दोपहर बाद से विद्यार्थी आने भी लगे हैं। एनसी हॉस्टल के वार्डेन प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके यहां शाम तक 15 विद्यार्थी आ चुके हैं। हॉस्टल में रजिस्टर बनाया गया है, जिसमें विद्यार्थियों का नाम, कमरा नंबर, मोबाइल फोन नंबर और परीक्षा तिथि नोट किया जा रहा है। थर्मल स्कैनिंग के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया है। परीक्षा समाप्त होते ही उन्हें हॉस्टल खाली करने को कहा गया है।
हॉस्टल खुले, आने लगे विद्यार्थी
परीक्षा के मद्देनजर विश्वविद्यालय के हॉस्टल खोल दिए गए हैं। मंगलवार को दोपहर बाद से विद्यार्थी आने भी लगे हैं। एनसी हॉस्टल के वार्डेन प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके यहां शाम तक 15 विद्यार्थी आ चुके हैं। हॉस्टल में रजिस्टर बनाया गया है, जिसमें विद्यार्थियों का नाम, कमरा नंबर, मोबाइल फोन नंबर और परीक्षा तिथि नोट किया जा रहा है। थर्मल स्कैनिंग के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया है। परीक्षा समाप्त होते ही उन्हें हॉस्टल खाली करने को कहा गया है।