फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: The game of duty in exams will end, all teachers will have equal duty

Gorakhpur News: रंगारंग कार्यक्रम के साथ बाॅटनी स्टडी सर्किल का हुआ समापन

Wed, 17 Apr 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 17 Apr 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
DDU: The game of duty in exams will end, all teachers will have equal duty
- सेंट ऐण्ड्रयूज महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए पुरस्कृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सेंट ऐंडयूज महाविद्यालय के जुबली हॉल में मंगलवार को ‘‘बाॅटनी स्टडी सर्किल’’ प्रतियोगिता का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। बाॅटनी स्टडी सर्किल’ के तत्वावधान में आयोजित क्विज व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, डिबेट, फ्लावर व मेडिसिनल प्लांट जैसी अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
मुख्य अतिथि, गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के शब्दों ‘‘एराइज, एवेक एंड स्टाप नाॅट, टिल द गोल इज एचीवड’’ का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रो. सैमुएल ने बाज पक्षी का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों से अपने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने तक निरंतर प्रयासरत रहने के लिए कहा। इस अवसर पर प्रो. नीरज श्रीवास्तव ने गीत प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने सराहना की।
विज्ञापन

बीएससी बाॅटनी की छात्राओं की ओर से‘‘नारी सशक्तिकरण’’ पर प्रस्तुत नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। डाॅ. आशुतोष ने बाॅटनी स्टडी सर्किल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन प्रो. राजकुमार, प्रो. निधि लाल एवं डाॅ. संदीप चौधरी ने किया। कार्यक्रम का संचालन दिशा सिंह और आयुष राव और स्वागत प्रो. नीरज श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रो. सीओ सैमुएल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed