फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU student hangs himself in hostel room, writes to father, 'I could neither be a good son nor a good student'

UP: पिता को लिखा, 'न अच्छा बेटा बन सका और न ही अच्छा छात्र', DDU के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी

Thu, 14 May 2026 06:06 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 14 May 2026 06:06 PM IST
सार

मृतक की पहचान अलीगढ़ जिले के खैर बायपास रोड निवासी घनेंद्र चौधरी (23) के रूप में हुई है। वह इंदिरानगर क्षेत्र स्थित महादेव बॉयज हॉस्टल में अकेले कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है, जिसके बाद परिवार गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
DDU student hangs himself in hostel room, writes to father, 'I could neither be a good son nor a good student'
मृतक छात्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित महादेव बॉयज हॉस्टल में रहने वाले गोरखपुर यूनिवर्सिटी के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह छात्र का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्र ने खुद को परिवार की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने की बात लिखी है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अलीगढ़ जिले के खैर बायपास रोड निवासी घनेंद्र चौधरी (23) के रूप में हुई है। वह इंदिरानगर क्षेत्र स्थित महादेव बॉयज हॉस्टल में अकेले कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है, जिसके बाद परिवार गोरखपुर के लिए रवाना हो  गए।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम घनेंद्र हॉस्टल पहुंचा था और सीधे अपने कमरे में चला गया। बृहस्पतिवार सुबह तक कमरे से बाहर न निकलने पर हॉस्टल वार्डेन को शक हुआ। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद वार्डेन ने दोपहर करीब 12:30 बजे रामगढ़ताल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो छात्र का शव सीलिंग फैन से लटका मिला। जांच के दौरान कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में छात्र ने लिखा कि वह न अच्छा बेटा बन सका और न ही अच्छा छात्र। उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए अगले जन्म में उनके सपने पूरे करने की बात कही है।

रामगढ़ताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed