फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: Semester exams will be monitored from the control room.

डीडीयू : कंट्रोल रूम से होगी सेमेस्टर परीक्षा की निगरानी

Fri, 15 Dec 2023 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
DDU: Semester exams will be monitored from the control room.
गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने आईसीटी सेल में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्ष
विश्वविद्यालय के आईटी सेल में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर रखी जाएगी नजर
विज्ञापन

डीडीयू व संबद्ध कॉलेजों में 18 दिसंबर से शुरू हो रही विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शुरू हो रही विषय सेमेस्टर की परीक्षाओं को पारदर्शी ढंग से कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के आईटी सेल में कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बृहस्पतिवार को आईटी सेल में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कुलपति ने सभी महाविद्यालयों के सीसीटीवी कैमरे जो कंट्रोल रूम से जुड़े हैं, उनकी आवाज और तस्वीरों की गुणवत्ता की जांच की। इससे पूर्व कुलपति ने बैठक कर विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में कुलपति ने विषम सेमेस्टर की आगामी परीक्षाओं की समीक्षा की और आंतरिक मूल्यांकन, प्रोजेक्ट एवं प्रैक्टिकल की स्थिति के बारे में विषयवार जानकारी ली। इसके बाद कुलपति ने नए शिक्षकों को प्रोजेक्ट लाने के लिए प्रोत्साहित किए जाने पर जोर दिया। सभी से जल्द से जल्द अकादमिक ऑडिट के फार्म को पूरा करने को भी कहा। इस मौके पर संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के निदेशक एवं समंवयक एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
देश-विदेश की रैंकिंग में भागीदारी की तैयारियों को जाना

बैठक में कुलपति ने कहा कि अधिकतर देश-विदेश की रैंकिंग करने वाली संस्थाएं डेटा विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त करते हैं। ऐसे में वेबसाइट को नया स्वरूप दिया जा रहा है। कुलपति ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने विभाग की गतिविधियों, नोटिस और अन्य जानकारियों को निरंतर अपडेट करने को कहा। इसके साथ ही सभी को विश्वविद्यालय के परसेप्शन (अवधारणा) पर कार्य करना होगा जिसका सबसे अधिक अंक रैंकिंग में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed