{"_id":"661c4f46314bc309210fb164","slug":"ddu-semester-examinations-are-also-starting-from-today-270-lakh-students-will-appear-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-526081-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो में असीम संभावनाएं, खिलाड़ियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच : प्रो. पूनम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो में असीम संभावनाएं, खिलाड़ियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच : प्रो. पूनम
Mon, 15 Apr 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो
- अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो संघ भारत की ओर से क्वालीफाइंग इंटरनेशनल अंपायर कोर्स का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो संघ भारत की ओर देश में पहली बार ‘क्वालीफाइंग इंटरनेशनल अंपायर कोर्स’ व सेमिनार का आयोजन रविवार को एक स्थानीय होटल में किया गया। पहले दिन गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने मुख्य अतिथि के रूप पर इंटरनेशनल कोर्स का उद्घाटन किया। दो दिवसीय इंटरनेशनल अंपायर कोर्स में भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और मलेशिया से ताइक्वांडो के 78 अंतरराष्ट्रीय अंपायर शामिल हो रहे हैं।
कुलपति प्रो. टंडन ने कहा कि देश के अंदर ताइक्वांडो खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। इन प्रतिभाओं को मंच देने के लिए ऐसे प्रयास सराहनीय हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय और अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो संघ भारत के साथ मिलकर ताइक्वांडो खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशा जाएगा। इसे लेकर संस्था के साथ गोरखपुर विश्वविद्यालय एमओयू करेगा। एमओयू के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर में होगा। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके साथ ही संस्था के साथ मिलकर विश्वविद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा और कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्य प्रशिक्षक आईटीएफ अंपायर कमेटी के चेयरमैन ग्रैंड मास्टर एबलारडो बेंजाक्वीन ने कहा कि आप ठान लें तो किसी भी लक्ष्य को हासिल कर पाना मुश्किल नहीं है। दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। अतिथियों का स्वागत अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो संघ भारत के अध्यक्ष प्रो. विजय चहल ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष राम शंकर गोंड, सह सचिव प्रियंका सिंह, कोषाध्यक्ष उपेेंद्र यादव, सचिव संतोष कुमार यादव, गोरखपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की उपाध्यक्ष सुनीता सिंह और ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जीतलाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
पहले दिन तीन सेशन का आयोजन
अध्यक्ष प्रो. चहल ने बताया कि पहले दिन तीन तकनीकी सेशन आयोजित हुए। इसमें अंपायर्स को ताइक्वांडो खेल से जुड़ी जानकारियां प्रदान की गईं। एक्सपर्ट ने पहले सत्र में एकल स्पेयरिंग, ग्रुप स्पेयरिंग और एकल पैर्टन स्पर्धा के बारे में जानकारी दी गई। सोमवार को पावर ब्रेकिंग, ग्रुप पैर्टन और स्पेशल तकनीक के संबंध में जानकारी दी जाएगी।