{"_id":"651d1ac70413c8e0150fa924","slug":"ddu-psychology-department-head-prof-dr-anubhuti-dubey-becomes-dsw-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो डॉ अनुभूति दुबे बनीं डीएसडब्ल्यू, समर्थकों में हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो डॉ अनुभूति दुबे बनीं डीएसडब्ल्यू, समर्थकों में हर्ष
Wed, 04 Oct 2023 01:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:26 PM IST
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. अनुभूति दूबे को अधिष्ठाता छात्र कल्याण नियुक्त किया है। प्रो. दूबे के निर्देशन में 12 से अधिक विद्यार्थियों ने शोध कार्य पूर्ण किया है। उन्होंने 10 पुस्तकों का लेखन किया है। अभी हाल ही में इनके द्वारा लिखित पुस्तकें ''कम्युनिकेशन स्किल्स एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट'' तथा ''संप्रेषण कौशल और व्यक्तित्व विकास'' प्रकाशित हुई हैं। वह ''माइंड एंड सोसाइटी'' जर्नल की एडिटर भी हैं।
विज्ञापन