फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: Odd semester exams from 20th, timetable released

डीडीयू : विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 से, समय सारिणी जारी

Thu, 13 Nov 2025 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
DDU: Odd semester exams from 20th, timetable released
- बड़ी संख्या में अन्य पाठ्यक्रमों के छात्रों के फॉर्म पूर्ण नहीं, उनकी परीक्षाएं बाद में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होंगी। इसे लेकर बुधवार को समय सारिणी जारी कर दी गई। फिलहाल परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की ही समय सारिणी जारी की गई है। पीजी तृतीय सेमेस्टर की ज्यादातर परीक्षाएं नवंबर में ही समाप्त हो जाएंगी।
डीडीयू प्रशासन ने विश्वविद्यालयी परीक्षाएं नवंबर के दूसरे पखवाड़े में शुरू किए जाने की योजना बनाई थी। इसके तहत 18 नवंबर से ही परीक्षाएं शुरू किए जाने की तैयारी थी लेकिन बड़ी संख्या में कॉलेजों के छात्रों का शुल्क जमा नहीं हो सका था। इस बीच रुक-रुककर सर्वर की भी समस्या आती रही। इसे देखते हुए शुल्क जमा करने की तिथि बार-बार विस्तारित करनी पड़ी। इस वजह से परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि यूजी की परीक्षाओं (प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर) की समय सारिणी भी जल्द ही जारी किए जाने की तैयारी है। अगले तीन-चार दिनों में उसकी समय सारिणी भी जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं में पेच
यूजी और पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं में समर्थ पोर्टल के फेर में पेच फंस गया है। डीडीयू प्रशासन के मुताबिक, इस सत्र में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्रों का डेटा समर्थ पर अपलोड हुआ है। ''''''''समर्थ'''''''' से अभी डेटा नहीं मिल सका है। समर्थ से डेटा मिलने के बाद ही प्रथम सेमेस्टर के छात्रों की समय सारिणी जारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed