फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ddu: Niyanta assured to get honorarium, sweepers returned to work

गोविवि: नियंता ने मानदेय दिलाने का दिया आश्वासन, काम पर लौटे सफाईकर्मी

Tue, 13 Jun 2023 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
ddu: Niyanta assured to get honorarium, sweepers returned to work
गोविवि: नियंता ने मानदेय दिलाने का दिया आश्वासन, काम पर लौटे सफाईकर्मी
फोटो
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सफाईकर्मी नियंता से चार दिन में मानदेय मिलने के आश्वासन पर काम पर लौट आए हैं। हड़ताल स्थगित कर सफाई कर्मियों ने काम शुरू कर दिया।

कर्मचारी मानदेय नहीं मिलने से परेशान विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारी सोमवार को नियंता से मिले। नियंता ने चार दिन में मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया। विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग पर 80 सफाई कर्मचारी तथा विभागों में करीब 220 कर्मचारी तैनात हैं। सफाई कर्मियों को दो महीने तथा अन्य कर्मियों का सात माह से मानदेय बकाया है। कर्मचारियों के मानदेय बकाया कि शिकायत कूड़ाघाट, आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार शुक्ला ने जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस पर किया। इसके जवाब में शनिवार को विवि प्रशासन की तरफ से जवाब दिया गया। जिसमें बताया गया है कि कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का नियोक्ता एजेंसी है। मानदेय के लिए एजेंसी से संपर्क करें न कि विश्वविद्यालय से। मानेदय नहीं मिलने से परेशान कर्मचारी गोविवि के नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह से मुलाकात कर मानदेय दिलाने की मांग की। आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित कर काम पर जुट गए। हालांकि कहा कि जल्द मानदेय नहीं मिलने पर वह दोबारा प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed